रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर संगोष्ठी
Published by : RAJESH VERMA Updated At : 29 May 2025 10:50 PM
विज्ञापन
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गयी.
विज्ञापन
नामकुम.
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं थीं, बल्कि वो गरीब, असहायों की माता थीं. उन्होंने पूरा जीवन शासक के रूप में नहीं, बल्कि भगवान शिव का प्रतिनिधि के रूप में आमजन की सेवा कीं. सामान्य परिवार में जन्मी रानी होलकर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण राजघराने की बहु बनीं. विषम परिस्थिति में भी स्वयं व राजकाज संभाला. उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता व अधिकारों के लिए जागरूक किया. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि रानी होलकर ने देश में सांस्कृतिक व धार्मिक उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य किये. संयोजक प्रभुदयाल बड़ाइक, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, शोभा यादव, प्रमोद कुमार सिंह ने अपने विचार रखे. मौके पर प्रभुदयाल बड़ाइक, अशोक मुंडा, रितेश उरांव, प्रमोद कुमार सिंह, सूरज शाहदेव, सुधाकर चौबे, माधुरी देवी, संजीत सिंह, रुद्रेश्वर राय, नरेश साहू, सरोज राय, नेहा सिंह, राजेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










