बीजुपाड़ा में दुग्ध उत्पादकों के लिए गोष्ठी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड मिल्क फेडरेशन (मेधा डेयरी) के प्रोग्रेसिव किसानों ने मंगलवार को बीजुपाड़ा में दुग्ध उत्पादकों के लिए एकदिवसीय विशेष गोष्ठी आयोजित की
विज्ञापन
चान्हो.
झारखंड मिल्क फेडरेशन (मेधा डेयरी) के प्रोग्रेसिव किसानों ने मंगलवार को बीजुपाड़ा में दुग्ध उत्पादकों के लिए एकदिवसीय विशेष गोष्ठी आयोजित की. गोष्ठी में दुग्ध उत्पादकों को गुणवत्तापूर्ण दूध उत्पादन, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, हरा चारा, संतुलित पशु आहार, तथा दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. प्रतिनिधियों ने दुग्ध व्यवसाय में गव्य विकास की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला. पशुपालन विभाग के प्रतिनिधि ने पशु स्वास्थ्य संबंधी तकनीकी जानकारी दी. वहीं बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी ने दुग्ध उत्पादकों को बैंक से जुड़कर लाभ लेने की जानकारी दी. गोष्ठी में झारखंड मिल्क फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदेव बिस्वास ने किसानों को आश्वस्त किया कि फेडरेशन सदैव उनके हितों की रक्षा और उन्नति के लिए कार्य करता रहेगा. किसान प्रतिनिधि विशेश्वर शाही ने दुग्ध व्यवसाय में अपने 23 वर्षों की अनुभव को साझा किया. वहीं विधायक प्रतिनिधि सुजीत शाही ने झारखंड मिल्क फेडरेशन, गव्य विकास निदेशालय और पशुपालन विभाग में समन्वय बनाकर कैसे दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाने पर चर्चा की. कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को नयी तकनीक व योजनाओं से जोड़कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है. मौके पर गव्य विकास निदेशालय के संयुक्त निदेशक त्रिशूल शाही, प्रोग्रेसिव किसान जय प्रकाश जायसवाल, भानु महतो, विनोद सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप साहू, नंदलाल गोप, किसान, बीएमसी ऑपरेटर व दुग्ध मित्र मौजूद थे.चान्हो 1, गोष्ठी में उपस्थित किसान व अन्य.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










