ePaper

Ranchi News : विद्यार्थी परिषद सदस्य के साथ मारवाड़ी कॉलेज में हाथापाई, विवि मुख्यालय में की तालाबंदी

Updated at : 08 Apr 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : विद्यार्थी परिषद सदस्य के साथ मारवाड़ी कॉलेज में हाथापाई, विवि मुख्यालय में की तालाबंदी

विद्यार्थी परिषद के सदस्य मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य से मिल कर विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन किसी बात पर कॉलेज के कर्मचारियों व परिषद के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की व हाथापाई हो गयी.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य मंगलवार को मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य से मिल कर विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन किसी बात पर कॉलेज के कर्मचारियों व परिषद के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की व हाथापाई हो गयी. इसे लेकर विद्यार्थी परिषद के सदस्यों नेे प्राचार्य कक्ष में जाने के बाद ग्रिल को बंद कर दिया और काफी हंगामा किया. इसके बाद परिषद के सदस्य रांची विवि मुख्यालय पहुंचे और वहां लगभग एक घंटे तक तालाबंदी कर दी. कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे विवि मुख्यालय पहुंचे व परिषद के सदस्यों से बातचीत की. परिषद के सदस्यों द्वारा कुलपति को लिखित शिकायत पत्र देने व कुलपति द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने पर तालाबंदी समाप्त की गयी. बताया जाता है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर सह मंत्री हर्ष राजपूत के नेतृत्व में मारवाड़ी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं लेकर प्राचार्य से मिलने गया था. इसी क्रम में कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार एवं हाथापाई की गयी. इसके बाद सभी सदस्य विवि मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचे व प्रदर्शन करते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर धरना पर बैठ गये. परिषद के सदस्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस अवसर पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा सहित रोहित शेखर, शुभम पुरोहित, अनिकेत सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव, ऋषिकेश भारद्वाज, हर्ष राजपूत, शिवम लोहार, अंशुल उज्जैन, रोशनी मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

PRADEEP JAISWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola