बिहार के इन 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, IMD की एडवाइजरी जारी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Jun 2026 7:37 AM
बिहार के 6 जिलों में हीट वेव जैसी रहेगी स्थिति (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Weather Alert: बिहार में चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है. इस बीच गुरुवार को 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने यह भी संभावना जताई है कि 2 से 3 डिग्री तक तापमान चढ़ सकता है.
Bihar Weather Alert: बिहार में प्रचंड गर्मी का प्रकोप लोग झेलने के लिए मजबूर है. मौसम विभाग की माने तो, अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा और ज्यादा कुछ बदलाव की संभावना नहीं है. विभाग ने आज 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. उन 6 जिलों में भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल है.
गर्म हवा और चिलचिलाती धूप का प्रकोप
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, राज्य में इन दिनों पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा की ओर से गर्म हवा चल रही है. साथ ही चिलचिलाती धूप का प्रकोप भी है. इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है. इसके साथ ही दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से जरुरत होने पर ही निकलने की सलाह दी जा रही है.
कोसी-सीमांचल इलाके में मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, कोसी-सीमांचल के इलाके में लोगों को राहत मिली रहेगी. कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बादल चमकने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. इसी तरह का मौसम सीमांचल के इलाके में अगले तीन से चार दिनों तक बने रहने की संभावना जताई गई है.
अगले 2 से 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से बिहार में अगले दो-तीन दिनों के दौरान राज्य के कई जगहों के अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है. लेकिन अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के कई जगहों के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है.
बुधवार को अलग-अलग जिलों का तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को सबसे अधिक तापमान दिन में बक्सर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि भभुआ में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री, डेहरी में 40.2, पटना में 39.2, बाल्मीकिनगर में 40.2, गयाजी में 38.6, सबौर में 38, दरभंगा 38.3, सुपौल 38.8, फारबिसगंज में 39.2, मोतिहारी में 39.8 और शेखपुरा में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Also Read: मुजफ्फरपुर: शहर के बड़े अस्पताल में भीषण अगलगी, तीन मरीज जिंदा जले, 25 से अधिक का रेस्क्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










