ग्रामीणों ने सरना झंडा गाड़ कर जताया विरोध
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2026 10:38 PM
विज्ञापन
प्रस्तावित रिम्स टू के लिए भूमि पूजन की अफवाह के बाद जुटे ग्रामीण
विज्ञापन
कांके.
कांके के नगड़ी मौजा स्थित प्रस्तावित रिम्स टू की जमीन पर भूमि पूजन की अफवाह के बाद बुधवार को नगड़ी के ग्रामीण एकजूट हो गये और विरोध किया. ग्रामीणों ने पूरे जमीन में सरना झंडा गाड़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और विरोध में नारेबाजी की. ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन या स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी नगड़ी स्थित रिम्स टू के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे. जबकि यह महज अफवाह थी. भूमि पूजन के लिए ना तो कोई सरकारी आदेश जारी हुआ है और न ही मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. दरअसल नगड़ी, कांके व आसपास के सभी सड़को पर बैरिकेडिंग की गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों को लगा कि रिम्स टू के लिए जमीन का भूमि पूजन होना है. उसके बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उक्त जमीन पर पहुंचे और पूरी जमीन पर नये सिरे से सरना झंडा गाड़ दिया. गौरतलब हो कि ग्रामीण लगातार रिम्स टू का निर्माण अनयत्र करने की मांग कर रहे हैं.प्रस्तावित रिम्स टू के लिए भूमि पूजन की अफवाह के बाद जुटे ग्रामीण
फोटो, विरोध में झंडागड़ी करने पहुंचे नगड़ी के ग्रामीण.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










