Hec News : फीस जमा नहीं होने पर एचइसी कर्मियों के बच्चों को नोटिस दे रहे स्कूल

Updated:
विज्ञापन

एचइसी प्रबंधन कर्मियों के बच्चों का भविष्य बर्बाद होने से बचाये : लालदेव सिंह

विज्ञापन

रांची. एचइसी कर्मियों के बच्चों का स्कूल फीस जमा नहीं होने की वजह से स्कूल प्रबंधन द्वारा नोटिस देकर जल्द से जल्द फीस जमा करने को कहा जा रहा है. ऐसे में हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने एचइसी प्रबंधन से कर्मियों के वेतन का भुगतान करने की मांग की है. कहा है कि एचइसी कर्मियों के 29 माह का वेतन बकाया है. पिछले दिनों प्रबंधन ने बकाया वेतन में से 15 दिनों के वेतन का भुगतान किया था. लेकिन पैसे के अभाव में कर्मचारी अपने बच्चों का स्कूल फीस जमा करने में असमर्थ हैं. प्रबंधन ने पूर्व में कहा था कि वेतन नहीं मिलने की स्थिति में कम से कम बच्चों का स्कूल फीस प्रबंधन अपने स्तर से जमा करेगा या स्कूल प्रबंधन से बात कर कोई अन्य व्यवस्था करेगा. प्रबंधन ने यूनियन को आश्वासन दिया था कि कर्मचारी अपने बच्चों का स्कूल फीस जमा नहीं करें. एचइसी के अधिकारी स्कूल प्रबंधन से बात कर इस समस्या का समाधान करेंगे. लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ भी नहीं हुआ है. जिसके परिणामस्वरूप सभी स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को नोटिस थमा दिया है कि जल्द से जल्द बकाया फीस जमा करें, नहीं तो फरवरी में होने वाली परीक्षा में बैठने नहीं दिया जायेगा. इस कारण बच्चे व उनके अभिभावक चिंतित हैं. श्री सिंह ने प्रबंधन से मांग की है कि आवासीय परिसर में स्थित एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों से वार्ता कर जल्द से जल्द समाधान निकाले.

सदर अस्पताल की टीम ने एचइसी वेलनेस सेंटर का किया दौरा

एचइसी सीनियर सिटिजन ने पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को एचइसी क्षेत्र में एक सरकारी अस्पताल खोलने के लिए आवेदन दिया था. जिस पर मंत्री ने संज्ञान लिया है. इस बाबत हटिया कामगार यूनियन के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने बताया कि गुरुवार को सदर अस्पताल की एक टीम ने एचइसी वेलनेस सेंटर का दौरा किया. साथ ही वहां उपलब्ध सुविधा, संसाधन का अवलोकन किया. श्री सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार चाहती है कि वेलनेस सेंटर का विस्तार कर इस पूरे इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola