सौरव बने रांची के अपर नगर आयुक्त, झारखंड के 18 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

Updated at : 28 Feb 2024 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Transfer Posting

Bihar Transfer Posting

प्रेमलता मुरमू को गोड्डा का अपर समाहर्ता, राजीव रंजन को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए धनबाद, इंदु गुप्ता को बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग और परमेश्वर मुंडा को अपर समाहर्ता खूंटी बनाया गया है.

विज्ञापन

रांची: सौरव प्रसाद रांची नगर निगम के नये अपर नगर आयुक्त बनाये गये हैं. मंगलवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. रंजीत लोहरा को मानगो का अपर नगर आयुक्त, अरिवंद कुमार को चतरा का अपर समाहर्ता और संजय प्रसाद को साहिबगंज का अपर समाहर्ता बनाया गया है. प्रेमलता मुरमू को गोड्डा का अपर समाहर्ता, राजीव रंजन को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए धनबाद, इंदु गुप्ता को बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग और परमेश्वर मुंडा को अपर समाहर्ता खूंटी बनाया गया है.

दीपू कुमार को उप सचिव भू राजस्व एवं निबंधन, विजय वर्मा को पलामू आयुक्त का सचिव, अनंत कुमार को एडीएम जमशेदपुर, महेंद्र कुमार को एसओआर जमशेदपुर और संजीव कुमार को सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रांची में पदस्थापित किया गया है. सुमन पाठक को सीइओ खादी बोर्ड, अमित कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू, श्याम नारायण राम को डीडीसी खूंटी, अजय कुमार साव को निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जमशेदपुर तथा अजय कुमार तिर्की को निदेशक डीआरडीए सरायकेला-खरसांवा बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola