खलारी में सरहूल शोभायात्रा 21 को

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 11 Mar 2026 8:00 PM

विज्ञापन

खलारी सरना समिति की बैठक महावीरनगर में रंथू उरांव की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी सरना समिति की बैठक महावीरनगर में रंथू उरांव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से सरहुल पूजा कमेटी का गठन किया गया. पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाज व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. शोभायात्रा कमाती धौड़ा स्थित सरना स्थल अखड़ा से प्रारंभ होकर खलारी थाना होते हुए केडी मुख्य बाजार और चंदरा धौड़ा में संपन्न होगी. सरना स्थल पर पूजा-अर्चना प्रातः 8ः30 बजे से शुरू होगी, जबकि दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी. सरना समिति के पदाधिकारियों ने सरहुल पर्व को प्रकृति, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है. नयी कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार उरांव, सचिव शशि मुंडा, उपाध्यक्ष निभा एक्का, पंकज मुंडा, विरेंद्र मुंडा, योगेंद्र मुंडा, विजय मुंडा, सुकरा उरांव, छोटन भोगता, सहसचिव किशुन मुंडा, राहुल गंझू, कोषाध्यक्ष सुभाष उरांव, सहकोषाध्यक्ष अजीत उरांव, रंजीत लकड़ा को चुना गया. संरक्षक के रूप में प्रमुख सोनी तिग्गा, तेजी किस्पोट्टा, पारसनाथ उरांव, सुनीता देवी, दीपमाला कुमारी, पुतुल देवी, शीला कुमारी, शिवनाथ मुंडा, शांति देवी, सेवा उरांव, शिवरत मुंडा, संतोष महली, पुष्पा खलखो, मलका मुंडा, ललिता देवी, बहुरा मुंडा, रामलखन गंझू, देवपाल मुंडा, अमृत भोगता, किरण तिर्की, कुलदीप लोहरा और विनोद मुंडा को शामिल किया गया. बैठक में सरना समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

खलारी सरना समिति ने की बैठक

11 खलारी 01, बैठक में उपस्थित सरना समिति के लोग व ग्रामीण.B

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola