रातू में धूमधाम से मना सरहुल, शोभायात्रा में झूमे लोग
Published by : CHANDRASHEKHAR UPADHEY Updated At : 21 Mar 2026 8:32 PM
विज्ञापन
प्रकृति का महापर्व सरहुल गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्य के साथ हर्षोल्लास संपन्न हो गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू.
प्रकृति का महापर्व सरहुल गीत, संगीत और पारंपरिक नृत्य के साथ हर्षोल्लास संपन्न हो गया. श्रद्धा और समर्पण से ओत-प्रोत इस पर्व में मानो प्रकृति और सरना मां ने भी अपनी कृपा बरसाई और पूरे वातावरण को कड़ाके की धूप को छांव में बदलकर उत्साह से भर दिया. रातू में सरहुल की भव्य शोभायात्रा बड़काटोली अखाड़ा से निकाली गयी. मांदर की थाप पर सभी उम्र और वर्ग के लोग नाचते-गाते एसबीएल गेट स्थित सरना स्थल पहुंचे, जहां पाहन ने विधिवत मां सरना की पूजा-अर्चना की. इस दौरान समाज के कल्याण और अच्छी वर्षा की कामना की गयी. इसके बाद शोभायात्रा काठीटांड चौक पहुंची, जहां आदित्य तिर्की के नेतृत्व में झारखंड सांस्कृतिक मंच के सदस्यों ने सभी का भव्य स्वागत किया. आगे बढ़ते हुए दर्जनों गांवों से आये आदिवासी महिला-पुरुष और युवक-युवतियों ने आकर्षक झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा के साथ प्रकृति की अनुपम छटा बिखेरी. शोभायात्रा का समापन झखराटांड़ स्थित मुख्य सरना स्थल पर हुआ. जहां विधिवत विसर्जन किया गया. इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक नवीन जायसवाल, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव, फन कैसल पार्क के निदेशक नितेशनाथ शाहदेव, डाॅ लक्ष्मण उरांव, अमर उरांव, हर्ष कुमार, विमल उरांव, गोयन्दा उरांव, कृष्णा उरांव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसके अलावा 12 पाड़हा सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश भगत व पांच पाड़हा मुख्यालय तिगरा में अध्यक्ष कुशल उरांव के नेतृत्व में भी सरहुल की शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें ढोल-मांदर की थाप पर लोग जमकर थिरके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










