संजीव बने चित्रगुप्त पूजा समिति डकरा के अध्यक्ष

Updated at : 19 Oct 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
संजीव बने चित्रगुप्त पूजा समिति डकरा के अध्यक्ष

चित्रगुप्त पूजा समिति डकरा की बैठक रविवार को डकरा स्थित धर्मेन्द्र लाल के आवास पर हुई.

विज्ञापन

डकरा. चित्रगुप्त पूजा समिति डकरा की बैठक रविवार को डकरा स्थित धर्मेन्द्र लाल के आवास पर हुई. बैठक में सर्वसम्मति से डकरा पीओ संजीव कुमार को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. पूजा का आयोजन 23 अक्टूबर को डकरा दुर्गा मंडप स्थित स्टाॅफ क्लब में किया जाएगा. इस संबंध में पूजा समिति ने जानकारी दी है कि पूजा स्थल पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सुबह 10 बजे से पूजा आरंभ कर प्रसाद वितरण के बाद दोपहर में सार्वजनिक भोज, संध्या में आरती के बाद पुनः सार्वजनिक भोज आयोजित किया जायेगा. भोज में क्षेत्र के सभी चित्रांश परिवार एवं गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे. बैठक में संजय कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र लाल, मनोज अम्बष्टा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, गणेश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola