Ranchi News : ऑफर्स ने बढ़ाई दिवाली की रौनक

फेस्टिव सीजन में कार-बाइक और ज्वेलरी के साथ होम अप्लायंसेस की खूब बिक्री होती है. लोगों को भी त्योहारी सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है.
धनतेरस में रांची में 48 करोड़ रुपये से अधिक के बिकेंगे होम अप्लायंसेस
ऑफलाइन डीलर्स दे रहे ऑनलाइन से बेहतर कीमतें, साथ में 24 घंटे की डिलीवरी और वारंटी का भरोसा
टीवी, एसी और फ्रिज पर भारी छूट, 20% तक कैशबैक और आसान इएमआई से ग्राहकों में उत्साह दोगुना
रांची.फेस्टिव सीजन में कार-बाइक और ज्वेलरी के साथ होम अप्लायंसेस की खूब बिक्री होती है. लोगों को भी त्योहारी सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दौरान टीवी, एसी, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन सहित कई आइटमों की अच्छी डिमांड रहने की उम्मीद है. लोगों को आकर्षित करने के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं. इसका लाभ भी लोग जमकर उठाते हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उत्पादों को नयी तकनीक और स्टाइल के कॉम्बिनेशन के साथ मार्केट में उतारा गया है. धनतेरस में सबसे अधिक टीवी, इसके बाद वाशिंग मशीन और तीसरे नंबर पर रेफ्रीजरेटर की बिक्री होती है. रांची में होम अप्लायंसेस का कारोबार लगभग 48 करोड़ रुपये के होने का अनुमान है.
1.5 टन एसी की चाल सबसे आगे
रांची में आम तौर पर एसी की सबसे अधिक बिक्री मार्च से जून के दौरान होती है. पूरे साल की 70 प्रतिशत बिक्री इसी समय होती है. इसके बाद भी फेस्टिवल सीजन में भी लोग अच्छी खरीदारी करते हैं. रांची में ही हर माह औसतन लगभग 1,500 पीस एसी की बिक्री हो जाती है. एसी की कुल बिक्री में सबसे अधिक लोग 1.5 टन वाले एसी को पसंद कर रहे हैं. जबकि, कुल बिक्री में 1.5 टन एसी की हिस्सेदारी की बात करें, तो यह लगभग 80 प्रतिशत है. इसमें 70 प्रतिशत बिक्री थ्री स्टार और 30 प्रतिशत एसी की बिक्री फाइव स्टार वाले एसी की होती है. धनतेरस में लगभग 500 पीस एसी की बिक्री की उम्मीद है. औसतन कीमत 34000 रुपये के हिसाब से 1.70 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है.
सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की सबसे अधिक डिमांड
रेफ्रिजरेटर की कुल बिक्री में 75 प्रतिशत लोग सिंगल डोर और 25 प्रतिशत लोग डबल डोर रेफ्रिजरेटर को पसंद करते हैं. सिंगल डोर की बात करें, तो सबसे अधिक 185-195 लीटर वाले रेफ्रिजरेटर की डिमांड है. रेफ्रिजरेटर की कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत की है, जबकि, डबल डोर में 250-300 लीटर वाले रेफ्रिजरेटर की मांग है. रांची में हर माह औसतन लगभग 1800 पीस रेफ्रिजरेटर की बिक्री होती है. झारखंड की कुल बिक्री में रांची की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत है. धनतेरस में लगभग 3000 पीस रेफ्रीजरेटर की बिक्री की उम्मीद है. इस प्रकार, लगभग 4.5 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है.कंपनियां दे रही हैं नये फीचर्स और ऑफर
इस बार फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों को आकर्षित करने और बिक्री की रफ्तार में तेजी लाने के लिए कंपनियों ने खासी तैयारी की है. लोगों के लिए नये फीचर्स वाले नये-नये मॉडल लाये गये हैं. इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां हर प्रोडक्ट पर खास ऑफर लाती हैं. साथ ही लोग भी आसानी से खरीदारी कर सकें, इसके लिए फाइनांस सुविधा के सााथ फाइनांस पर भी ऑफर देती हैं. ऑफरों में अलग-अलग कंपनियां क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कैशबैक ऑफर दे रही हैं. यही नहीं, कंपनियां तरह-तरह के ऑफर जैसे स्क्रैच एंड विन, कैश बैक ऑफर, उत्पादों पर अधिक वारंटी सहित कई ऑफर दे रही है.वाशिंग मशीन में एआई टेक्नोलॉजी का चलन
वाशिंग मशीन में कई खूबियों वाले प्रोडक्ट लाये गये हैं. फ्रंड लोड वाली वाशिंग मशीन में एआइ टेक्नोलॉजी लायी गयी है. सेमी ऑटोमेटिक में सबसे अधिक डिमांड आठ किलो की है. कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 65 प्रतिशत है. जबकि, फुली ऑटोमेटिक में सबसे अधिक आठ किलो वाली वाशिंग मशीन की होती है. इसकी हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत है. झारखंड में पूरे साल के दौरान लगभग 1.5 लाख पीस वाशिंग मशीन की बिक्री होती है. जबकि, रांची में सालाना बिक्री लगभग 25000 पीस की है. धनतेरस में इस बार लगछभग 5000 पीस वाशिंग मशीन की बिक्री की उम्मीद है. औसतन कीमत 15000 रुपये के हिसाब से 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार होगा.
टीवी में सबसे अधिक 43 इंच की डिमांड
टीवी में सबसे अधिक डिमांड 43 इंच की है. कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है. रांची में हर माह औसतन 3500 पीस टीवी की बिक्री होती है. धनतेरस के दौरान लगभग 10000 पीस टीवी की बिक्री की उम्मीद है. 25000 रुपये औसतन कीमत से 25 करोड़ के कारोबार का अनुमान है. टीवी में सबसे अधिक क्यूएलइडी की मांग है. टीवी की कुल बिक्री में रांची की हिस्सेदारी लगभग 15 प्रतिशत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




