Ranchi News : आरपीएफ ने बैग में रखे जेवरात व कपड़े मालिक को लौटाये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 12:35 AM
कामाख्या एक्सप्रेस में छूट गया था बैग
रांची. आरपीएफ मुरी ने गुरुवार को बैग में रखे 3.40 लाख के जेवर और कपड़े उसके मालिक को लौटा दिया. आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार आरपीएफ पोस्ट मुरी को पांच मार्च को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15662 (कामाख्या एक्सप्रेस) में एक नीले रंग का ट्रॉली बैग किसी ने गलती से छोड़ दिया है. इसके बाद तत्काल बैग को जब्त कर लिया गया. फिर इसके मालिक का पता लगाया गया. इसी क्रम में आरपीएफ अधिकारियों को पता चला कि सूरज कुमार बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले हैं. वह कामाख्या एक्सप्रेस से न्यू जलपाईगुड़ी से बोकारो स्टील सिटी जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेन में उनका बैग छूट गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










