Sports : रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बने सुरेश कुमार

Updated at : 12 Jul 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बने सुरेश कुमार

झारखंड के तेजनारायण बहरीन कबड्डी टीम के कोच बनाये गये

विज्ञापन

रांची. झारखंड रोइंग संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार को रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष चुना गया है. सत्र 2024-28 के लिए रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव हुआ. इसमें बालाजी मरादपा अध्यक्ष व देवराज सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, सुरेश कुमार और मनिंदर कौर उपाध्यक्ष चुने गये. सुभाष मुखर्जी फेडरेशन के महासचिव, मंजूनाथ एसबी व जसबीर सिंह गिल संयुक्त सचिव व चिरंजीत फुकान कोषाध्यक्ष चुने गये. इस्माइल बेग, जेनिल कृष्णन, स्मिता यादव, बजरंग लाल ठाकर और तरुनिखा प्रताप कमेटी मेंबर चुने गये. सुरेश कुमार के उपाध्यक्ष चुने जाने पर झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह, झारखंड फेंसिंग संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा समेत विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.

झारखंड के तेजनारायण बहरीन कबड्डी टीम के कोच बनाये गये

22 से 31 अक्तूबर तक बहरीन में आयोजित होनेवाले तृतीय यूथ एशियन गेम्स के लिए झारखंड के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच तेजनारायण प्रसाद मेजबान बहरीन की कबड्डी टीम के मुख्य कोच बनाये गये हैं. तेजनारायण की नियुक्ति आइकेएफ हाई पावर कमेटी की अनुशंसा पर बहरीन सरकार द्वारा की गयी है. इस एशियन यूथ चैंपियनशिप में कबड्डी को पहली बार शामिल किया गया है. पहली बार हो रही कबड्डी बहरीन के अलावा भारत, इराक, ईरान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, जापान, कोरिया, चाइनीज ताइपे, मंगोलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola