Ranchi News : दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 25 Mar 2025 11:56 PM
सजा के बिंदु पर 29 मार्च को होगी सुनवाई
रांची. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ सोनू कुमार को पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने दोषी करार दिया है. सजा के बिंदु पर सुनवाई 29 मार्च को होगी. अभियुक्त सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के सरोवर नगर, देवी मंडप रोड का निवासी है. अभियुक्त ने अक्तूबर 2019 के पहले सप्ताह में घटना को अंजाम दिया था. अभियुक्त उन दिनों ओड़िसा में भूषण स्टील अंगुल के ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. मामले को लेकर पीड़िता ने सुखदेवनगर थाना में केस दर्ज कराया था. जिसके आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को नौ अक्तूबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










