Ranji Trophy : झारखंड-तमिलनाडु रणजी मैच हुआ रोमांचक

Updated:
विज्ञापन

तमिलनाडु को मैच जीतने के लिए 97 रन, जबकि झारखंड को पांच विकेट की जरूरत है.

विज्ञापन

रांची. कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेला जा रहा रणजी मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है. तमिलनाडु को मैच जीतने के लिए 97 रन, जबकि झारखंड को पांच विकेट की जरूरत है. झारखंड ने पहली पारी में 79 रनों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में पूरी टीम केवल 154 रन आउट हो गयी. झारखंड के लिए उत्कर्ष सिंह ने 35, विराट सिंह ने 29 और कुमार कुशाग्र ने 20 रन बनाये. बाद में आदित्य सिंह ने 35 रनों का योगदान किया. तमिलनाडु की ओर से कप्तान आर साई किशोर ने 40 रन देकर पांच और अजीथ राम ने 30 रन देकर चार विकेट लिये. शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 137 रन बना लिये थे. स्टंप के सम विजय शंकर 33 रन बना कर नाबाद थे. उन्होंने अभी तक अपनी पारी में एक छक्का व दो चौके जड़े हैं. तमिलनाडु के लिए मोहम्मद अली ने 44 रन बनाये. झारखंड की ओर से मनीषी ने 36 रन देकर तीन तथा अनुकूल रॉय और उत्कर्ष सिंह ने एक-एक विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola