Ranji Trophy : उत्कर्ष के छह विकेट से झारखंड को 79 रन की बढ़त
झारखंड की टीम पहली पारी में 53.2 ओवर में 185 रन बना कर आउट हो गयी
-झारखंड-तमिलनाडु रणजी मैच खेल संवाददाता, रांची उत्कर्ष सिंह (30/6) की शानदार गेंदबाजी से झारखंड ने कीनन स्टेडियम जमशेदपुर में खेले जा रहे चार दिवसीय रणजी मैच में तमिलनाडु के विरुद्ध 79 रन की बढ़त हासिल कर ली है. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम पहली पारी में 53.2 ओवर में 185 रन बना कर आउट हो गयी. झारखंड की ओर से शरणदीप सिंह ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. विराट सिंह ने 40 और अनुकूल रॉय ने 46 रन का योगदान किया. उत्कर्ष सिंह ने भी 10 रन जोड़े. झारखंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. जवाब में तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 27.5 ओवर में 106 रन पर आउट हो गयी. तमिलनाडु की ओर से एस मोहम्मद अली ने 37, एम जगदीशन ने 16, विजय शंकर ने 17 और एम मोहम्मद ने 21 रन बनाये. झारखंड के उत्कर्ष सिंह ने सिर्फ 30 रन देकर छह विकेट लिये. मनीषी ने 32 से लेकर दो विकेट झटके. पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय तक झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर पांच रन बना लिये थे. कुमार सूरज बिना खाता खोले आउट हुए. स्टंप के समय मनीषी पांच और शरणदीप सिंह बगैर खाता खोले क्रीज पर थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










