रांची विवि : परीक्षा केंद्र पहुंचे विद्यार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 Mar 2024 5:43 AM

विज्ञापन

परीक्षार्थियों के पास उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम भी 22 फरवरी व केंद्र के पास उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम भी 22 फरवरी को निर्गत किया हुआ था. लेकिन बाद में पता चलता है कि 22 फरवरी को दो बार संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया था.

विज्ञापन

रांची : रांची विवि द्वारा लिये जा रहे स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा में गुरुवार को कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिये ही बैरंग वापस लौटना पड़ा. जेनरिक इलेक्टिव (जंतुविज्ञान) विषय के परीक्षार्थी नियत समय पर सुबह नौ बजे जब परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो बताया गया कि उनलोगों की परीक्षा आज है ही नहीं, परीक्षा नौ मार्च को है. यह सुनते ही परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया.

परीक्षार्थियों ने विवि द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम भी दिखाया. जिसमें उक्त विषय की परीक्षा गुरुवार को ही सुबह नौ बजे लिखा हुआ था. लेकिन जब केंद्र द्वारा परीक्षा कार्यक्रम का मिलान किया गया, तो पाया गया कि गुरुवार की परीक्षा शनिवार यानि नौ मार्च को द्वितीय पाली में है. हालांकि परीक्षार्थियों के पास उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम भी 22 फरवरी व केंद्र पास उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम भी 22 फरवरी को निर्गत किया हुआ था. जब इसकी जानकारी विवि परीक्षा विभाग को दी गयी, तो बताया गया कि 22 फरवरी को दो बार संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया था. परीक्षा केंद्र के पास उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम ही फाइनल है.

निर्मला कॉलेज केंद्र पर परीक्षार्थियों को अंदर जाने ही नहीं दिया गया, जबकि रांची वीमेंस कॉलेज में कई परीक्षार्थियों के बीच उत्तरपुस्तिका वितरित कर गयी थी. बाद में जब परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो सभी उत्तरपुस्तिकाएं वापस ले ली गयीं और परीक्षार्थियों को समझा कर वापस भेजा गया. बताया जाता है कि विवि प्रशासन द्वारा स्नातक सेमेस्टर टू ओल्ड बैकलॉग व वोकेशनल/एड ऑन-सीए डिप्लोमा कोर्स (सत्र 2022-25) परीक्षा कार्यक्रम तीन बार संशोधित किया गया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola