ePaper

Ranchi News|रासायनिक, परमाणु और जैविक हमलों से निबटने के लिए तैयार हो रहा रांची का रिम्स

Updated at : 03 Jul 2024 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
RIMS Ranchi

RIMS Ranchi

Ranchi News: रांची के रिम्स को रासायनिक, परमाणु व जैविक हमलों से निबटने के लिए तैयार किया जा रहा है. इस पर 150 करोड़ खर्च होंगे. जानें इसके क्या होंगे फायदे.

विज्ञापन

Ranchi News|रांची, बिपिन सिंह : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) को रासायनिक, परमाणु और जैविक हमलों से निबटने के लिए तैयार किया जा रहा है. भारत सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

रिम्स में बनेगा लेवल-2 सीबीआरएन सेंटर

झारखंड में सेकेंड्री लेवल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर (लेवल-2 सीबीआरएन) सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार ने तैयार किया है. इस सेंटर में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु घटनाओं या हमलों के संपर्क में आये लोगों का इलाज किया जायेगा.

सेंटर के निर्माण पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए

लेवल-2 सीबीआरएन सेंटर के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है. अगले 3 साल में भारत सरकार ने इसको तैयार करने की योजना बनाई है. झारखंड सरकार ने भी एक साल पहले रिम्स में सीबीआरएन सेंटर बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था.

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र समेत इन संस्थानों की मदद से बनेगा केंद्र

केंद्र की यह परियोजना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेज लिमिटेड (एसआइटीइएस), रक्षा मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र जैसे इसके सहयोगी संगठनों के विशेषज्ञों के परामर्श से तैयार की गयी है.

झारखंड में उन्नत सुविधा वाला पहला सेंटर होगा सीबीआरएन

इसके तहत हरियाणा के झज्जर में स्थित एम्स और चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज परिसर में पहले ही लेवल-1 के दो सीबीआरएन सेंटर स्थापित किये जा चुके हैं. रिम्स में प्रस्तावित लेवल-2 का सीबीआरएन सेंटर झारखंड में उन्नत सुविधावाला पहला सेंटर होगा.

भोपाल गैस त्रासदी समेत इन परिस्थितियों से निबटने में मिलेगी मदद

यहां भोपाल गैस त्रासदी, विशाखापत्तनम एचपीसीएल रिफाइनरी विस्फोट, तुगलकाबाद गैस रिसाव, कानपुर अमोनिया गैस रिसाव और अन्य औद्योगिक दुर्घटनाओं से उत्पन्न चिकित्सा परस्थितियों, युद्ध या फिर आतंकवादी कार्रवाई जैसी आपात स्थितियों का प्रबंधन किया जा सकेगा.

महामारी से पीड़ित रोगियों के उपचार में भी मिलेगी मदद

चूंकि, झारखंड खनिज आधारित औद्योगिक केंद्र है, इसलिए अक्सर औद्योगिक और खननवाले क्षेत्रों में दुर्घटनाएं होती रहती हैं. यह सेंटर इन परिस्थितियों से भी निबटेगा. इसके अलावा महामारी से पीड़ित रोगियों के उपचार में भी मदद करेगा.

गंभीर लक्षणों के उपचार की इस सेंटर में होगी सुविधा

परमाणु विस्फोट से उत्पन्न रेडिएशन से स्वास्थ्य को प्रभावित करनेवाले संक्रमण या बीमारी पैदा करनेवाले जैविक और जहरीले रसायन की विषाक्तता से जुड़े उपचार की सुविधा होगी.

सेना में ऐसी परिस्थितियों से निबटने के लिए होती है स्पेशल कोर

सेना को सामरिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सीबीआरएन की एक उच्च प्रशिक्षित कोर टीम होती है. यह रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु खतरों से जुड़ी गतिविधियों को कमांड देने के साथ निर्देशित और नियंत्रित करता है. इसी तर्ज पर सिविल क्षेत्र में इसे विकसित किया जाना है.

छह जुलाई तक सुविधाओं का जायजा लेगी टीम

आरओएचएफडब्ल्यू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ कैलाश कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम तीन जुलाई को झारखंड पहुंच रही है. छह जुलाई तक टीम चिह्नित स्थान और सुविधाओं पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी. यह टीम रिम्स के ट्रॉमा सेंटर, न्यूरो, ब्लड बैंक, कैजुअल्टी और सेंट्रल इमरजेंसी वॉर्ड का दौरा कर यहां की सुविधाओं का आकलन करेगी. साथ ही राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी.

Also Read

रिम्स अब नहीं रहा प्रीमियर संस्थान, इसमें सुधार की है जरूरत : हाइकोर्ट

रिम्स पेइंग वार्ड को किया जा रहा दुरुस्त, जुलाई से शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola