जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की विभागाध्यक्ष डॉ सविता केशरी हुईं सेवानिवृत, बोलीं- छात्रों के लिए खुला रहेगा उनका दरवाजा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

डॉ सविता केशरी के विदाई समारोह में शामिल लोग

Ranchi News: जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा संकाय की एचओडी डॉ सविता केशरी को शुक्रवार को विदाई दी गयी. विभाग के लोगों ने उनके योगदान को लेकर सराहना की है.

विज्ञापन

रांची : जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा संकाय, रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में पदस्थापित विभागाध्यक्ष डॉ सविता केशरी के सेवानिवृत्ति के बाद विभागीय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. रांची विवि के टीआरएल विभाग ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा.

प्रो त्रिवेणी नाथ साहू बोले- डॉ सविता केशरी का योगदान प्रेरणास्त्रोत

टीआरएल विभाग के पूर्व कुलपति प्रो त्रिवेणी नाथ साहू ने कहा कि डॉ सविता केशरी की कुशल कार्यक्षमता और उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. वे सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं, पर सेवा के दायित्वों से नहीं. दरअसल वे शुक्रवार को विभागाध्यक्ष के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे.

डॉ सविता केशरी हुई भावुक

सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ सविता केशरी ने भी लोगों को संबोधित किया. वे लोगों को संबोधित करते हुए भावुक हो गयी. उन्होंने कहा कहा कि वे सेवानिवृत्त जरूर हुई हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं. वे हमेशा बच्चों के अभिभावक से उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा देती रहेंगी. उनका दरवाजा हमेशा छात्रों के लिए खुला रहेगा. जब भी कोई मदद महसूस करें, बिना संकोच के वे उनके लिए उपलब्ध रहेंगी.

डॉ हरि उरांव बोले- डॉ सविता केशरी का प्रदर्शन अनुकरणीय

टीआरएल संकाय के पूर्व समन्वयक डॉ हरि उरांव ने कहा कि डॉ सविता केशरी ने अपने कार्यकाल में जिस तरह बेहतर प्रदर्शन किया, वह हमेशा अनुकरणीय है. वहीं, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी ने भी डॉ सविता केशरी के साथ बिताये पल को साझा करते हुए कहा कि एक अभिभावक के रूप में उनका जो मार्गदर्शन मिला उसे हमेशा याद किया जायेगा.

विदाई समारोह में ये लोग रहे उपस्थित

टीआरएल संकाय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने डॉ सविता केसरी को विदाई दी और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा कर उन्हें सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर मेजर डॉ महेश्वर सारंगी, डॉ वृन्दावन महतो, मनय मुण्डा, डॉ गीता कुमारी सिहं, डॉ कुमारी शशि, डॉ खलिक अहमद, डॉ बीरेंद्र कुमार महतो समेत कई शिक्षक, शोधार्थी और छात्र -छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola