Ranchi News: घर से नाराज होकर निकली थी युवती, बड़ा तालाब में मिला शव
Published by : Dipali Kumari Updated At : 28 May 2025 1:48 PM
Ranchi News
Ranchi News: रांची के बड़ा तालाब से आज बुधवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसी बीच आज सुबह तालाब से शव मिलने की सूचना मिली.
Ranchi News: राजधानी रांची के बड़ा तालाब से आज बुधवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रशंसा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसी बीच आज सुबह तालाब से शव मिलने की सूचना मिली.
घर से नाराज होकर निकली थी युवती
युवती मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी, काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सुखदेव नगर पुलिस ने रात भर युवती की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
बड़ा तालाब के पास मिला युवती का मोबाइल लोकेशन
इसी बीच पुलिस को युवती का मोबाइल टावर लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के आसपास मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो युवती कहीं नहीं मिली. जबकि उसका मोबाइल लोकेशन लगातार बड़ा तालाब के पास ही मिल रहा था. तब आशंका जतायी गयी कि शायद युवती ने बड़ा तालाब में कूद गयी है.
सुबह तालाब में मिला युवती का शव
इसी बीच आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवती का शव तालाब में देखा गया है. जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और सुखदेव नगर पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें
Crime News: पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट
Success Story: 56 साल के गंगा ने पास की मैट्रिक परीक्षा, फीस के अभाव में छूट गयी थी पढ़ाई
Jharkhand Weather: आज से होगी झमाझम बारिश, 30 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










