ePaper

रांची से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें : राजधानी एक्सप्रेस देर से खुलेगी, यहां देखें कब जायेगी ट्रेन

Updated at : 14 Jan 2023 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
रांची से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें : राजधानी एक्सप्रेस देर से खुलेगी, यहां देखें कब जायेगी ट्रेन

Indian Railways News|IRCTC News|शनिवार को 20839 रांची – नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से कम से कम 5 घंटे देर से रांची से रवाना होगी.

विज्ञापन

Indian Railways News|IRCTC News|झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें. अगर आपने भी आज दिल्ली जाने के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट कटवा रखा है, तो घर से स्टेशन के लिए निकलने से पहले इस खबर को पढ़ लें. आज आपकी ट्रेन का समय बदल गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से रवाना होगी. रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का निर्धारित समय शाम 6 बजकर 10 मिनट है, लेकिन आज यह ट्रेन इस समय रवाना नहीं होगी. हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है.

5 घंटे देर से जायेगी रांची-नयी दिल्ली Rajdhani Express Train

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है. रांची रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि शनिवार को ट्रेन संख्या 20839 रांची – नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से कम से कम 5 घंटे देर से रांची से रवाना होगी.

Also Read: Train News: झारखंड को नयी ट्रेन की सौगात, गोड्डा से राजेंद्रनगर के बीच कल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

रात के 11 बजकर 10 मिनट पर रांची से रवाना होगी राजधानी एक्सप्रेस

रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज शाम को 6 बजकर 10 मिनट की बजाय रात के 11 बजकर 10 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने कहा है कि लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से राजधानी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है.

Also Read: Jharkhand Train News: कोडरमा में मालगाड़ी के डिरेल होने के बाद इन ट्रेनों का रूट बदला, देखें पूरी लिस्ट

हटिया – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन भी देर से खुलेगी

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 08196 हटिया – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 14 जनवरी 2023 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 6 बजकर 10 मिनट की बजाय 4 घंटे 20 मिनट विलंब से यानी रात के 10 बजकर 30 मिनट पर हटिया से प्रस्थान करेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola