Train News: झारखंड को नयी ट्रेन की सौगात, गोड्डा से राजेंद्रनगर के बीच कल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Train News: इस ट्रेन की शुरुआत होने से बिहार से झारखंड आने वालों और झारखंड से बिहार जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी. खासकर गोड्डा से पटना और पटना से गोड्डा आने-जाने वाले लोगों को. इस ट्रेन के लिए टिकट की बुकिंग 4 दिसंबर को ही शुरू हो गयी थी.
Train News: झारखंड से बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक नयी ट्रेन की शुरुआत कर दी है. शनिवार (10 दिसंबर) को इस ट्रेन को गोड्डा से बिहार के राजेंद्रनगर के लिए रवाना किया जायेगा. इस स्पेशल ट्रेन का नाम गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन रखा गया है. ट्रेन को गोड्डा स्टेशन पर हरी झंडा दिखाकर रवाना किया जायेगा.
झारखंड, बिहार के लोगों को होगी सहूलियत
इस ट्रेन की शुरुआत होने से बिहार से झारखंड आने वालों और झारखंड से बिहार जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी. खासकर गोड्डा से पटना और पटना से गोड्डा आने-जाने वाले लोगों को. भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन के लिए टिकट की बुकिंग 4 दिसंबर को ही शुरू कर दी थी. इससे एक दिन पहले गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इस ट्रेन के परिचालन और उसके टाइम-टेबल के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी थी.
Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
कल 1 बजे गोड्डा से रवाना होगी गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन
बता दें कि 10 दिसंबर से पटना के लिए साप्ताहिक 03409 गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. गोड्डा और राजेंद्र नगर के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1 बजे गोड्डा से पटना के राजेंद्रनगर स्टेशन के लिए रवाना होगी. रात के 10 बजकर 20 मिनट पर यह ट्रेन राजेंद्रनगर स्टेशन पहुंच जायेगी. इस दौरान यह ट्रेन पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, बाराहाट, भागलपुर, जमालपुर और किऊल में रुकेगी.
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन
ऊपर बताये गये स्टेशनों के साथ-साथ गोड्डा-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन मंदार हिल, धौनी, सुल्तानगंज, बरिआरपुर, अभयपुर, हाथीदह एवं बख्तियारपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी. ट्रेन में एसी फर्स्ट क्लास की एक बोगी होगी, एसी सेकेंड क्लास की दो बोगियां, एसी थर्ड इकॉनोमी क्लास की एक बोगी और वातानुकूलित 3 टीयर की 6 बोगियां होंगी. स्लीपर क्लास के 6 डिब्बे, सेकेंड क्लास (एलएसल) के 3, एलएसएलआरडी का एक डिब्बा होगा. एक पावर कार भी होगा. इस तरह इस ट्रेन में कुल 21 डिब्बे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




