Income Tax Raid: रांची में इनकम टैक्स की छापेमारी, बाबा राइस मिल के संचालक के ठिकानों पर जांच जारी

Updated at : 29 Jan 2026 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax Raid

बाबा राइस मिल, जहां आयकर विभाग की जांच चल रही है.

Income Tax Raid: रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. कांके रोड, रातु रोड और पिस्का नगड़ी स्थित प्लांट पर दस्तावेजों की जांच जारी है. झारखंड के साथ बिहार के कई जिलों में भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक खुलासा किया जाएगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Income Tax Raid: झारखंड की राजधानी रांची में आयकर विभाग की टीम ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है. गुरुवार को आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कांके रोड, रातु रोड समेत अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है.

पिस्का नगड़ी में जांच जारी

पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र के बंधेया स्थित आटा और चावल मिल के बाबा राइस प्लांट पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है. यहां मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक और कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. इसके अलावा नगड़ी के बांध टोली इलाके में स्थित बाबा राइस के दूसरे प्लांट पर भी एक अलग टीम ने छापा मारा है. दोनों जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी बिना अनुमति अंदर-बाहर जाने नहीं दिया जा रहा. इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई.

इसे भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामले में विनय चौबे रिमांड पर, साले से पूछताछ जारी

कागजातों की जांच-पड़ताल

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को टैक्स चोरी, लेन-देन में गड़बड़ी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. टीम मिल से जुड़े अकाउंट, बैंक ट्रांजेक्शन और कारोबार से संबंधित कागजातों की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस आज करेगी बड़ा खुलासा, अब तक आठ अरेस्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola