Flights Cancelled|खराब मौसम की वजह से 20 विमान रद्द, रांची में 5 चक्कर काटने के बाद एक फ्लाइट शमशाबाद लौटी

birsa munda airport ranchi jharkhand
Ranchi Flights Cancelled Today|इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. 5 चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को लगा कि यहां लैंड करना संभव नहीं है, तो फ्लाइट को वापस शमशाबाद लौटना पड़ा.
Ranchi Flights Cancelled Today|रांची, राजकुमार : झारखंड में खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों से आने और रांची से अन्य राज्यों को जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया. कम से कम 20 विमान रद्द हो गए. इसमें 12 विमान रांची आने वाले थे, जबकि रांची से जाने वाली 8 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने गुरुवार (18 जनवरी) को बताया कि विमानपत्तन पर विजिबिलिटी (दृश्यता) 500 मीटर से भी कम रह गई थी. इसलिए 20 विमानों को रद्द करना पड़ा. एक विमान पांच चक्कर लगाने के बाद शामशाबाद (हैदराबाद) लौट गया. शमशाबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे रांची पहुंची. लेकिन, विजिबिलिटी की कमी की वजह से इस विमान को लैंड नहीं करवाया जा सका. इंडिगो की यह फ्लाइट काफी देर तक रांची के आसमान में उड़ान भरती रही. पांच चक्कर लगाने के बाद भी जब पायलट को फ्लाइट को लैंड कराना संभव नहीं लगा, तो फ्लाइट को वापस हैदराबाद लौटना पड़ा.
डेढ़ दर्जन से अधिक विमानों के रद्द होने की वजह से यात्रियों में भारी आक्रोश देखा गया. यात्रियों के गुस्से को देखते हुए विमानन कंपनियों ने उनके लिए नाश्ता और भोजन का प्रबंध किया. दूर-दराज से आए यात्रियों के लिए अलग-अलग होटल में उनके ठहरने का भी इंतजाम एयरलाइंस कंपनियों ने किया. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद से आने वाले विमानों को रद्द करना पड़ा, जबकि बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के विमानों को कैंसल कर दिया गया. बता दें कि 18 जनवरी को रांची से 27 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड थीं. इनमें से 20 को रद्द कर देना पड़ा. सिर्फ एक फ्लाइट की आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग हो सकी. शुक्रवार (19 जनवरी) के लिए 22 जोड़ी फ्लाइट्स शेड्यूल्ड हैं.
Also Read: खराब मौसम का असर : रांची एयरपोर्ट से देर रात तक उड़ान भरते रहे विमान
-
मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह 8:30 बजे रांची आती है. इसे कैंसल कर दिया गया.
-
दिल्ली-रांची इंडिगो की फ्लाइट 8:50 बजे रांची आती है. इसे भी रद्द कर दिया गया.
-
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 9:55 बजे रांची आती है, आज इस विमान को कम दृश्यता की वजह से कैंसल कर देना पड़ा.
-
बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस के 11:25 बजे के विमान को कैंसल कर दिया गया.
-
अहमदाबाद-रांची इंडिगो की 16:15 बजे वाली फ्लाइट भी कैंसल कर दी गई.
-
शाम 16:50 बजे की बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.
-
शाम 17:25 बजे की दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को कैंसल कर देना पड़ा.
-
बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस, जो शाम को 18:55 बजे बेंगलुरु से रांची आती है, को कैंसल कर दिया गया है.
-
दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17:25 बजे वाली फ्लाइट कैंसल हो गई है.
-
बेंगलुरु-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट, जो शाम को 18:55 बजे रांची आती है, आज कैंसल है.
-
दिल्ली-रांची इंडिगो की रात 20:00 बजे की फ्लाइट को भी देश भर में कोहरे के कहर की वजह से कैंसल कर दिया गया है.
Also Read: झारखंड में लगातार बारिश का असर, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई विमान विलंब से उड़े
हैदराबाद-रांची इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:30 बजे आती है. यह विमान अपने समय पर आया, लेकिन एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से पांच चक्कर काटने के बाद वापस हैदराबाद लौट गया.
| “INDIGO Airlines AT B.M Airport | Ranchi” | |||
|---|---|---|---|---|
| S.No. | Callsign | From | Diverted/cancelled | |
| 1 | 6E-421/398 | Shamshabad | Diverted to Shamshabad | |
| 2 | 6E-5348/298 | Mumbai | Cancelled | |
| 3 | 6E-6113/209 | Chennai | Cancelled | |
| 4 | 6E-5535/2422 | Delhi | Cancelled | |
| 5 | 6E-7674/7235 | Kolkata | Cancelled | |
| 6 | 6E-221/6E-6272 | Bangalore | Cancelled | |
| 7 | 6E-186/6E-191 | Hyderabad | Cancelled | |
| 8 | 6E-7561/7562 | Kolkata | Cancelled | |
| 9 | 6E-6484/6799 | Pune | Cancelled | |
| 10 | 6E-2022/5043 | Delhi | Cancelled | |
| 11 | 6E-7965/7964 | Deoghar | Cancelled | |
| 12 | 6E-6521/6521 | Lucknow | Cancelled | |
| 13 | 6E-6902/925 | Patna | Cancelled | |
| “Air India Express Airlines AT B.M Airport | Ranchi” | |||
| S.No. | Callsign | From | Diverted/Cancelled | |
| 1 | I5-331/335 | Mumbai | Cancelled | |
| 2 | I5-744/745 | Delhi | Cancelled | |
| 3 | I5-819/820 | Bangalore | Cancelled | |
| 4 | I5-710/549 | Delhi | Cancelled | |
| 5 | I5-589/1782 | Delhi | Cancelled | |
| 6 | I5-942/560 | Bangalore | Cancelled | |
| 7 | I5-1543/1568 | Bangalore | Cancelled | |
| “Vistara Airlines AT B.M Airport | Ranchi” | |||
| S.No. | Callsign | From | Diverted/cancelled | |
| 1 | UK- 753 | Delhi | Diverted to Kolkata |
-
रांची-बेंगलुरु इंडिगो की सुबह 8:50 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.
-
रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:00 बजे की फ्लाइट कैंसल रही.
-
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 10:25 बजे वाली फ्लाइट कैंसल रही.
-
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 12:00 बजे की फ्लाइट को आज कैंसल कर दिया गया.
-
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस के 13:20 बजे के विमान को रद्द कर दिया गया.
-
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस के 17:45 बजे के विमान को आज रद्द कर दिया गया.
-
रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की 17:55 बजे की फ्लाइट आज रद्द रहेगी.
-
रांची-बेंगलुरु एयर इंडिया एक्सप्रेस की 19:45 बजे की फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है.
Also Read: खराब मौसम में भी रांची एयरपोर्ट पर लैंड होगी विमान, लगेगी ये तकनीक, जानें क्या है ये
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर किसी भी विमान की लैंडिंग के लिए कम से कम 1000 मीटर की विजिबिलिटी होनी चाहिए. छोटे विमान 900 से 1000 मीटर की विजिबिलिटी में भी लैंड कर सकते हैं, लेकिन बड़े विमानों की लैंडिंग के लिए 1400 से 1500 मीटर विजिबिलिटी होनी चाहिए. आज रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता 500 मीटर से भी कम रह गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




