ranchi news : संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा का संकल्प लें और आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनायें : शंकराचार्य

ranchi news : द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज को शुक्रवार को विदाई दी गयी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें विदा किया़
रांची. द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज को शुक्रवार को विदाई दी गयी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें विदा किया़ इसके पहले शंकराचार्य ने अग्रसेन भवन में श्रद्धालुओं को अहम संदेश दिये. उन्होंने कहा कि कहा कि संत, पंथ और ग्रंथ की रक्षा का संकल्प लें. आधुनिकता और परंपरा में संतुलन बनाये रखें. उन्होंने कहा कि रांची शहर बहुत ही शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में बसा हुआ है. यहां के लोग हमेशा धर्म और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते रहे हैं. उन्होंने रांची में इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि लोग अधिक धार्मिक और मानसिक शांति प्राप्त कर सकें.
ये पहुंचे विदाई देने
शंकराचार्य जी को विदाई देने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई श्रद्धालु पहुंचे. शंकराचार्य ने अभिनंदन समारोह समिति के संयोजक मंडल के सदस्यों को रुद्राक्ष की माला दी. इसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गये. इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, बसंत मित्तल, रविशंकर शर्मा, मनोज बजाज, प्रमोद शाश्वत, अशोक पुरोहित, पवन पोद्दार, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल, सौरभ सरावगी, सज्जन पाड़िया, नरेंद्र डिडवानिया आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




