सिल्ली में रसोई गैस की किल्लत, लगी लंबी लाइनें

Published by : VISHNU GIRI Updated At : 31 Mar 2026 8:31 PM

विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी राज प्रिया गैस एजेंसी के गोदाम पर भारी संख्या में सिलिंडरों लेनेवालों की लाइन लगी रही.

विज्ञापन

सिल्ली. कुकिंग गैस की किल्लत के बीच मंगलवार को सिल्ली के भारत गैस एजेंसी राज प्रिया गैस एजेंसी के गोदाम पर भारी संख्या में सिलिंडरों लेनेवालों की लाइन लगी रही. लोग सबेरे से ही गैस सिलिंडर के साथ लाइन में लग गये. दोपहर की धूप तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे. हालांकि कुछ लोग गैस नहीं मिलने पर निराश होकर वापस चले गये, लेकिन गैस एजेंसी की संचालिका अंजू सुवर्णों ने बताया कि कुल 360 लोगों को गैस सिलिंडर दिये गये हैं. दूसरी ओर गैस की किल्लत के कारण मुरी-सिल्ली के कई होटलों, चाय की दुकानें और रेस्तरां पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. गैस की जगह कई लोगों ने कोयले और स्टोव से काम चलाना शुरू कर दिया है. इस स्थिति में एक ओर कोयले की मांग बढ़ गयी. लोग गैस बचाने के लिए लकड़ियों का जुगाड कर रहे हैं. वहीं गैस ब्लैक में भी मिल रहा है.

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola