मंदिर के 54वें स्थापना दिवस पर अखंड कीर्तन

Updated:
विज्ञापन
मंदिर के 54वें स्थापना दिवस पर अखंड कीर्तन

रामनगर बजरंग बली मंदिर का 54 वां स्थापना दिवस पर पूजन व अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. रामनगर बजरंग बली मंदिर का 54 वां स्थापना दिवस पर पूजन व अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. पूजन में यजमान के रूप में पत्नी संग रौशन गिरि मौजूद थे. हवन पूजन कार्य प्रतिष्ठित पुरोहित नवनीत पाठक ने संपन्न कराये. तत्पश्चात विश्व शांति, सामाजिक समृद्धि के लिए अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ साथ राधा रानी महिला कीर्तन मंडली चोरिया, हुटार मंडली, कानिजाड़ी, मल्टी, हेष्मी, कैम्बो, सरगांव, चिगरी, गनेशपुर, बढैया कीर्तन मंडली ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. भक्तों के बीच पहले दिन खिचड़ी, पूड़ी सब्जी व दूसरे दिन खीर का वितरण किया गया. वहीं समापन मंगलवार को हवन पूजन के पश्चात महाआरती के साथ किया गया. कीर्तन के सफल आयोजन में विकास साहू, राजेंद्र गिरी, कपिंदर साहू, नीतीश कुमार, विक्रम कुमार, अजय साहू, बंटी कुमार, पंकज सिंह, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, रामचन्द्र, राधेश्याम, गोविंद ठाकुर, रवींद्र ठाकुर, अजय प्रजापति, कैलाश यादव, संजय गोराई, धनन्जय गोराई, विकास गुप्ता, अभिषेक, अंकित, पंकज गुप्ता, गौतम गुप्ता सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola