देवी मंडप करकट्टा में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 31 Mar 2026 8:37 PM
करकट्टा स्थित देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार से 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन (अष्टयाम) का शुभारंभ हुआ.
खलारी. करकट्टा स्थित देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार से 24 घंटे के अखंड हरिनाम संकीर्तन (अष्टयाम) का शुभारंभ हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे विधिवत पूजन के साथ की गयी, जिसका समापन बुधवार दिन के 11:30 बजे होगा. संकीर्तन प्रारंभ होने से पूर्व ब्राह्मण बिनोद मिश्रा ने पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया और महाआरती की. इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाये, जिससे आसपास क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इस अष्टयाम का गायन बिजुपाड़ा से आयी कीर्तन मंडली द्वारा किया जा रहा है. इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वामित्र सिंह मुनीजी सपरिवार एवं देवी मंडप करकट्टा कमेटी के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है. आयोजन समिति ने बताया कि संकीर्तन के समापन के पश्चात विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










