Ranchi Crime News: रांची में अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला कारोबारी पर चलायी गोली, हालत गंभीर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Mar 2025 1:46 PM
Muzaffarpur News (सांकेतिक)
Ranchi Crime News: रांची में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक कोल कारोबारी पर गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
रांची : रांची में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया. बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के पास अपराधियों ने दिन दहाड़े एक कोयला कारोबारी पर गोली चला दी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें राजधानी के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के पास की है. घायल का नाम विपिन मिश्रा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पहले से घात लगाये बैठे थे अपराधी
जानकारी के मुताबिक बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास स्थित गली से कोयला कारोबारी अपने किसी काम की वजह से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाये कारोबारियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के कारण वह गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. हालांकि पुलिस उनके छानबीन में छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है. उस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. हालांकि घटना के पीछे किस गिरोह का हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है.
Also Read: BJP नेता सीता सोरेन क्या करेंगी घर वापसी, झामुमो भी स्वागत को तैयार, इस बयान पर सियासत का बाजार गर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










