मुख्य सचिव ने डीजीपी मामले में गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट, कहा- डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति उचित

DGP Anurag Gupta
Ranchi: डीजीपी अनुराग गुप्ता मामले में मुख्य सचिव की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है. रिपोर्ट में डीजीपी की नियुक्ति को उचित बताया गया है. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी डीजीपी मामले को लेकर लगातार सरकार और मुख्यमंत्री को घेर रहे हैं.
Ranchi: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के सेवानिवृत्ति के मामले में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी गई है. इस रिपोर्ट में डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को उचित बताया गया है. इसे लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति कैबिनेट में लिये गये निर्णय और गठित समिति की अनुशंसा पर की गयी थी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गृह मंत्रालय ने भेजा था मुख्य सचिव को पत्र
इसके साथ ही रिपोर्ट के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय को पूरे मामले की बिंदुवार जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि झारखंड डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति सही है. यही वजह है कि उन्हें 30 अप्रैल से रिटायर करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. जानकारी हो कि डीजीपी मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा गया था.
इसे भी पढ़ें: पलामू में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने किया पोस्ट
इधर, राज्य के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा है. इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जब से अनुराग गुप्ता डीजीपी बने हैं, तब से झारखंड में कोयला खनन बेतहाशा बढ़ा है. इसके साथ ही वसूली करने वालों द्वारा वसूली का पैसा भी बढ़ा है, जो सीएम हेमंत सोरेन की जेब में जाता है.
डीजीपी विहीन प्रदेश बना झारखंड- बाबूलाल मरांडी
इसके अलावा भाजपा नेता ने सीएम से यह भी सवाल किया है कि आखिर क्या वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन DGP अनुराग गुप्ता से इतना प्रेम दिखा रहे हैं. बता दें कि इससे पूर्व भी बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीजीपी मामले को उठाया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जो डीजीपी विहीन प्रदेश बन चुका है.
इसे भी पढ़ें
धनबाद से हिज्ब उत-तहरीर से जुड़ा पांचवां संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 10 साल जेल में काट चुका है सजा
हजारीबाग में सड़क हादसा, अज्ञात स्कॉर्पियो ने दो युवकों को कुचला, मौत
पलामू में क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन को अपराधियों ने किया आग के हवाले, फायरिंग करते हुए भागे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




