Ranchi news : हाजिरी बनाकर गायब रहने वाले बड़ा बाबू और लिपिक का कटेगा वेतन
उपायुक्त ने किया अरगोड़ा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण. दोनों को शो-कॉज जारी करने को भी कहा गया है.
रांची. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अरगोड़ा अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू अश्विनी कुमार और लिपिक अनीता कुमारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. दोनों को शो-कॉज जारी करने को भी कहा गया है. ज्ञात हो कि उपायुक्त ने बुधवार को अरगोड़ा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हाजिरी बनाकर दोनों कर्मचारी गायब थे. डीसी ने कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालय समय से आयें और बायोमीट्रिक हाजिरी बनायें. वहीं, आवेदन स्वीकृति के बाद ही अवकाश पर जायें.
दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की जानकारी ली
वहीं, डीसी ने सीओ सुमन कुमार सौरभ से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की जानकारी ली. सीओ ने बताया गया कि सूची के अनुसार, 10 डिसमिल तक के म्यूटेशन के मामलों का शत प्रतिशत वेरिफिकेशन सीआइ और कर्मचारी स्तर से हो चुका है. डीसी ने रविवार को कैंप लगाकर वेरिफाइड मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इधर, डीसी ने अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों को सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री पर पैनी नजर रखने को कहा. उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखते हैं, तो फौरन नजदीकी थाना को बतायें. वहीं, डीसी ने आम लोगों से भी अपील की है कि बिचौलियों की जानकारी अबुआ साथी के मोबाइल नंबर 9430328080 पर दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










