ePaper

झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बनाएं ऐतिहासिक, बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर

Updated at : 30 Jan 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बनाएं ऐतिहासिक, बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेसजनों के लिए परीक्षा की घड़ी है. कांग्रेसजनों के बीच न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है, लेकिन इस यात्रा के असली उद्देश्यों यानी न्याय के पांच स्तंभों को जनता के पास पहुंचाना है.

विज्ञापन

रांची: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर झारखंड कांग्रेस जुटी हुई है. इनकी यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ से झारखंड में प्रवेश करेगी. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने राहुल गांधी की झारखंड में न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटने को कहा. बैठक में पूरे कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी और यात्रा के विभिन्न चरणों व संभावित सभा स्थलों, जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गयी. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेसजनों के लिए परीक्षा की घड़ी है. कांग्रेसजनों के बीच न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है, लेकिन इस यात्रा के असली उद्देश्यों यानी न्याय के पांच स्तंभों को जनता के पास पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि झारखंड के कांग्रेसजनों के पास इतिहास रचने का वक्त है. ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता है. झारखंड में न्याय यात्रा की ऐतिहासिक सफलता केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की जनता के खिलाफ रचे जा रहे कुचक्र का मुंह तोड़ जवाब होगा. उन्होंने कहा कि झारखंडी अवाम जुनून की पक्की है. उनके जज्बे को देख कर लग रह है कि यात्रा पूरे झारखंड में झारखंडी रंग में रंगी नजर आयेगी.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर है गर्व

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसजनों के खून में ही मेहनत और संघर्ष दौड़ता है. हमारे लिए यह गर्व की बात है कि न्याय यात्रा झारखंड में आठ दिनों में 13 जिलों से गुजर कर 804 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. झारखंड की जनता में जोश है और वह पूरे जज्बे के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी न्याय यात्रा का झारखंड में स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस जनों के संघर्षों के परिणाम और त्याग से झारखंड का निर्माण हुआ है. सत्तालोलुप केंद्र सरकार झारखंड की लोकतांत्रिक सरकार गिराना चाहती है, लेकिन न्याय यात्रा की सफलता से उनके नेताओं के मंसूबों की धज्जियां उड़ जायेंगी.

Also Read: भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी दो फरवरी को पाकुड़ से करेंगे शुरुआत, झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने किया मंथन

पाकुड़ से झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल की न्याय यात्रा

विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि यात्रा हमारे गृह जिले और विधानसभा क्षेत्र से झारखंड में प्रवेश करेगी. पूरे पाकुड़ में राहुल और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल लोगों का ऐतिहासिक स्वागत पाकुड़ की धरती करेगी. पूरे झारखंड में यात्रा की सफलता के लिए एक नजीर साबित होगी. बैठक में प्रदीप तुलस्यान, अनवर अहमद अंसारी, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, अमूल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, अजय नाथ शाहदेव, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, विनय सिन्हा दीपू, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, आभा सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, जेबा खान, डॉ बिरसा उरांव, खुर्शीद हसन रूमी, डॉ संजय सिंह, राजेश सिन्हा सन्नी, डॉ कुमार राजा सहित कई नेता मौजूद थे.

Also Read: झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मार्ग, समय, तारीख एवं पड़ाव तय करने पाकुड़ गई टीम

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola