रेल पटरी पर बैठ कर किया आंदोलन
Updated at : 20 Sep 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन

रेल टेका, डगर छेका आंदोलन को लेकर शनिवार को शिवलाल महतो के नेतृत्व में कुरमी समाज के आंदोलनकारी मेसरा रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर बैठ गये और ट्रेनों को रोक दिया.
विज्ञापन
मेसरा.
रेल टेका, डगर छेका आंदोलन को लेकर शनिवार को शिवलाल महतो के नेतृत्व में कुरमी समाज के आंदोलनकारी मेसरा रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर बैठ गये और ट्रेनों को रोक दिया. आंदोलनकारी हमें आदिवासी की सूची में शामिल करो लिखी तख्ती लिये प्रदर्शन किये. कांके सीओ अमित भगत, डीएसपी संजीव कुमार बेसरा व मेसरा ओपी प्रभारी संजीव कुमार स्थिति का जायजा ले रहे थे. उक्त अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझा कर रेलवे पटरी से हटा कर आंदोलन समाप्त कराया. शिवलाल महतो ने सीओ को मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर सब इंस्पेक्टर अभय सिंह, बसंत कुमार आदि मौजूद थे. आंदोलनकारियों में बाबूलाल महतो, दिनेश महतो, रामलाल महतो, महेंद्र महतो, बालकिशन महतो, रूपेश करवार, किशोर महतो, वैजयंती देवी, रिंकी चौधरी, मालती देवी, लीलावती, सुगन देवी, यशोदा कुमारी, सोनी देवी, भादर देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, गूंजा देवी, लालीवती देवी, किरण देवी, संजना देवी, सुनीता देवी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




