निजी वाहन चालकों को बहुत जल्द उनका अधिकार मिलेगा

Updated at : 11 Sep 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
निजी वाहन चालकों को बहुत जल्द उनका अधिकार मिलेगा

राजहरा महाप्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को त्रिपक्षीय बैठक आयोजित

विज्ञापन

डकरा.

राजहरा महाप्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर जनता मजदूर संघ द्वारा निजी वाहन चालकों के लिए किये जा रहे आंदोलन पर बातचीत की गयी. समाधान सेल सीसीएल रांची के पदाधिकारी गौतम चौधरी, तेजेंद्र सिंह की मौजूदगी में निजी वाहन चालकों की मांगों को संघ के नेताओं ने मजबूती से रखा. प्रमुख मांगों में 40 लाख की इएसआइ मेडिकल सुविधा लागू करना, सीएमपीएफ को अनिवार्य करना, ड्राइवरों को बिना कारण और प्रबंधन की अनुमति के बिना नहीं हटाना, विलो टेंडर पर रोक और एचपीसी (हाई पावर कमेटी) के तहत वेतन भुगतान शामिल था. वहीं समाधान सेल के पदाधिकारियों ने चालकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लिया जायेगा और सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. बैठक में सभी चालकों का आधार नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया. जनता मजदूर संघ असंगठित के जोनल सचिव प्रताप यादव ने कहा कि प्राइवेट वाहन चालकों का शोषण सिर्फ राजहरा ही नहीं, बल्कि पूरे कोल इंडिया क्षेत्र जैसे एनके, पिपरवार, मगध-अम्रपाली, संघमित्रा समेत कई जगहों पर हो रहा है. उन्होंने मांग की कि समस्याओं का जल्द समाधान किया जाये और चालकों को उनका अधिकार दिलाया जाये. बैठक में प्रबंधन की ओर से संजीव कुमार, संघ के एनके एरिया सचिव गोल्टेन प्रसाद यादव, मिथुन नायक, मुकेश उरांव, राहुल कुमार सिंह, गुफरान अंसारी, विकास कुमार, विवेक कुमार राजा लोहार आदि मौजूद थे.

समाधान सेल के पदाधिकारियों ने चालकों को आश्वस्त किया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola