हिंदू नववर्ष पर निकाली प्रभात फेरी निकाली
Updated at : 19 Mar 2026 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

भारतीय हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के अवसर पर गुरुवार को शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने प्रभात फेरी निकालकर पथ संचलन किया.
विज्ञापन
बेड़ो.
भारतीय हिंदू नववर्ष विक्रम संवत के अवसर पर गुरुवार को शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने प्रभात फेरी निकालकर पथ संचलन किया. प्रभात फेरी स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर शहरी क्षेत्र का नगर भ्रमण करते हुए महादानी मंदिर से वापस सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में संपन्न हुई. विद्यालय पहुंचकर वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया. सचिव बाणी कुमार राय ने कहा कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव समस्त भारतीयों के लिए गर्व का विषय है. क्योंकि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी. इसके अलावे गुप्त वंश के सम्राट चंद्रगुप्त द्वितीय विक्रमादित्य ने शकों को पराजित कर भारत में एक नये विक्रम संवत का प्रारंभ किया था. भगवान रामचंद्रजी का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था. इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ. वर्तमान में पाश्चात्य शिक्षा नीति के कारण भारतीय अपने मूल परंपरा व संस्कृति से भटक कर विदेशी संस्कृति को अपनाने में गर्व अनुभव कर रहे हैं. मौके पर अध्यक्ष भवानी शरण सिंह, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, डा रमेश प्रसाद, राजेन्द्र रौनियार, रवींद्र बर्मा, राहुल रक्षित, आचार्य-दीदी व भैया-बहनें शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




