मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मेसरा के हुंडूर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया.
विज्ञापन
मेसरा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हिंदू समाज के प्रति आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में गुरुवार को शाम सात बजे भाजपा रांची जिला ग्रामीण (पश्चिमी) के तत्वावधान में मेसरा के हुंडूर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया. लोगों ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सदैव सभी धर्मों, आस्थाओं व परंपराओं के सम्मान की पक्षधर रही है. किसी भी प्रकार की विभाजनकारी राजनीति का कड़ा विरोध करती है. भाजपा के लोगों ने मुख्यमंत्री से अपने बयान पर अविलंब स्पष्टीकरण देने व जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी दोहराने पर पार्टी जनआंदोलन करेगी. विरोध प्रदर्शन में प्रीतम साहू, सुधाकर चौबे, महानंद महतो, प्रभात महतो, रितेश महतो, आकाश, बेनीराम, अमित, पप्पू, रंजन, शिवलाल, सोनू, नवीन, बिट्टू, विकास, शत्रुघ्न, अनीश, प्रमोद, प्रकाश आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










