Ranchi: मोरहाबादी सरस मेला में करंट लगने से वेंडर की मौत, अफरा तफरी की स्थिति

मृतक जुनैद अंसारी की फाइल फोटो
Ranchi: मोरहाबादी मैदान में स्टेट हैंडलूम एंड सरस मेला में करंट लगने से एक वेंडर की मौत हो गई है. सुरक्षा कारणों से थोड़ी ही देर में बिजली काटकर सभी लोगों को सुरक्षित मेला परिसर से बाहर निकाला गया. मरने वाला जुनैद अंसादी भागलपुर का है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
Ranchi: मोरहाबादी मैदान में स्टेट हैंडलूम एंड सरस मेला में शॉट सर्किट के बाद करंट लगने से वेंडर 23 वर्षीय युवक जुनैद अंसारी की मौत हो गयी. घटना शनिवार शाम की है. घटना के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. मेला परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मो जुनैद अंसारी के बचे होने की आश में उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने आरंभिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
सभी लोगों को मेला परिसर से निकाला गया बाहर
घटना के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाइट काटने के बाद मेला को बंद कर दिया और मेला परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षा कारणों से बाहर जाने के लिए कहा गया और बाहर से किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. जिसके कारण भी वहां थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस वहां जांच करने के लिए पहुंची.
भागलपुर का रहने वाला है मृतक
पुलिस को जांच के क्रम में पता चला कि मृतक भागलपुर का रहने वाला था. वह मेला परिसर में हैंड मेड क्राफ्ट सहित कपड़े बेचने की दुकान लगाया था. शाम में बारिश के दौरान अचानक मेला परिसर में लोग बचने के लिए इधर-उधर जाने लगे. इसी दौरान वहां शॉट शॉट सर्किट की वजह से लोहे में करंट आ गया था. जिसके कारण जुनैद अंसारी भी लोहा पकड़ने की वजह से करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर गया.
बिजली काटकर बंद कर दिया गया मेला
घटना के दौरान मेला परिसर में काफी भीड़-भाड़ थी. इस वजह से तत्काल किसी को कुछ समझ नहीं आया और लोग इधर-उधर जाने लगे. पुलिस को जांच के क्रम में शॉट सर्किट से करंट लगने की जानकारी मिली. घटना के बाद मेला परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे. लोग यह कर रहे थे कि वायरिंग ठीक से नहीं किया गया होगा. बिजली का तार कहीं पर खुला छोड़ दिया गया होगा. जिसके कारण बारिश के लबाद शॉट सर्किट से करंट फैल गया और घटना हुई. अगर समय पर लाइट नहीं काटा जाता तो मेला परिसर में मौजूद अन्य लोग भी इसके चपेट में आ जाते और बड़ी घटना हो सकती थी.
ये भी पढ़ें…
झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




