झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

झारखंड का मौसम पूर्वानुमान
Jharkhand Weather Forecast: राजधानी रांची में शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया. बारिश की वजह से लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली है. अगले दो दिनों तक इसी प्रकार छिटपुट बारिश का अनुमान जताया गया है.
Jharkhand Weather Forecast: पिछले कुछ दिनों से रांची का मौसम अचानक करवट ले रहा है. सुबह से गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते ही बारिश की वजह से राहत मिल रही है. गुरुवार को भी शाम में हुई झमाझम बारिश से लोगों को दिनभर की गर्मी से राहत मिली. बारिश ने पूरे शहर का मिजाज बदल दिया. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है. इसी को देखते कुछ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
तापमान में उतार-चढ़ाव, कई जिलों में गिरा पारा
मौसम विभाग के पांच दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के ज्यादातर जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी. देवघर, धनबाद, जामताड़ा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से घटकर 32-34 डिग्री तक आ सकता है. गिरिडीह और बोकारो में तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे इलाकों में अगले कुद दिनों तक तापमान 38 डिग्री तक रहेगा. रांची और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण रात में लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिलेगी.
तेज हवा और वज्रपात का खतरा
मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान घरों में रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें…
नीरज कुमार बने रांची के डिप्टी मेयर, महापौर रोशनी खलखो ने लिया शपथ
अनिश हत्याकांड: वारदात के 12 दिन बाद भी खाली हाथ चतरा पुलिस, परिजन परेशान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




