कन्या राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज आय में बढ़ोतरी होगी या आर्थिक योजनाओं में रुकावट आएगी?

आज 20 मार्च 2026 का कन्या राशिफल
Kanya Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध कुम्भ राशि में मंगल के साथ संचरण कर रहे हैं. आपकी तार्किक क्षमता और बुद्धिमानी की लोग सराहना करेंगे और रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए आज बहुत काम आएगी.
करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो छठे भाव के मंगल और बुध आपको अपने शत्रुओं और प्रतिद्वंद्वियों पर विजय दिलाने में पूरी मदद करेंगे. व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल करना आपके मुनाफे को बढ़ा सकता है और आपको बाजार में नई पहचान दिला सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत और प्रगति वाला रहेगा.
लव लाइफ: लव लाइफ के मामले में आज पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाएं, जिससे आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता मधुर बनेगा. शुक्र की मीन राशि में स्थिति आपके प्रेम संबंधों में गहराई और आकर्षण बढ़ाएगी, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. अविवाहित लोगों के लिए आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन छठे भाव के ग्रहों के कारण कमर या जोड़ों में हल्का दर्द रह सकता है. सुबह की सैर और हल्का व्यायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा, इसलिए अपनी दिनचर्या में इसे जरूर शामिल करें. खान-पान में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं और पर्याप्त पानी का सेवन करें.
सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी कानूनी कागज साइन न करें और घर के विवादों को बाहर न ले जाएं.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




