श्रीरामकथा सुन भाव विभोर हो रहे श्रद्धालु
Updated at : 19 Mar 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अनगड़ा.
श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ. विंध्याचल से पधारे कथा व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने व्यासपीठ से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला. कथा के प्रथम सोपान में बालकांड का भावपूर्ण वर्णन करते हुए उन्होंने प्रभु राम के प्राकट्य, उनके बाल्यकाल और गुरु वशिष्ठ के सान्निध्य में प्राप्त शिक्षा के प्रसंगों को सुनाया. उन्होंने कहा कि श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि त्याग, मर्यादा और सनातन धर्म के जीवंत प्रतीक हैं. उनके जीवन का प्रत्येक क्षण समाज को सही मार्ग दिखानेवाला है. भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम साहू ने बताया कि कथा रामनवमी तक चलेगी. जिसमें प्रतिदिन प्रभु के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया जायेगा. परिसर में प्रतिदिन भंडारा किया जा रहा है. प्रथम दिन की कथा का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ. इससे पूर्व गांव के बड़े बुजुर्गो ने कथा पंडाल का फीता काटकर उदघाटन किया. प्रथम दिन अतिथि बीएमएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक उपस्थित थे. मौके पर मधुसूदन साहू, गोविंद साहू, गिरजा साहू, प्रदीप साहू, राजेश साहू, किशोर साहू, परमेश्वर साहू, दीनदयाल साहू, महेश भारती, विनोद मिश्रा, वसंत सुंडी, प्रकाश साहू, उदय साहू, सीताराम साहू, कृष्णा साहू सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




