Ranchi: बीबीए की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

धुर्वा डैम की तस्वीर

Ranchi (पिस्कानगड़ी): धुर्वा डैम से गुरुवार की शाम एक युवती का शव बरामद किया गया. युवती सेल सिटी निवासी बीके झा की बेटी निमिषा झा थी, जिसने डैम में कूदकर अपनी जान दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ranchi (पिस्कानगड़ी): नगड़ी थाना अंतर्गत धुर्वा डैम में गुरुवार को एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी निवासी बीके झा की पुत्री निमिषा झा के रूप में हुई है. निमिषा लालपुर स्थित बीआईटी मेसरा के एक्सटेंशन से बीबीए की पढ़ाई कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के दो बजे के करीब युवती को डैम के पास अकेले देखा गया था. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पानी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलने पर नगड़ी थाना की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया. पुलिस ने परिजनों को युवती की मौत की सूचना दी. परिजन डैम पहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल था. फिलहाल युवती के आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों ने अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है.

प्रभात खबर अपील

Disclaimer: यह समाचार रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी पर आधारित है. मामले की जांच अभी जारी है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी विवरण सामने आ सकते हैं. इस रिपोर्ट का उद्देश्य आत्महत्या या किसी भी इस प्रकार के कृत्य को बढ़ावा देना या उसका महिमामंडन करना नहीं है. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस जानकारी को संवेदनशीलता के साथ लें. यदि आप या आपका कोई परिचित किसी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो उसकी काउंसेलिंग कराएं. आत्महत्या कभी भी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता.

ये भी पढ़ें…

झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola