तुला राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी या बढ़ते खर्च से बिगड़ेगा बजट?

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Mar 2026 11:10 AM

विज्ञापन

आज 20 मार्च 2026 का तुला राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र उच्च के होकर मीन राशि में बैठे हैं. आपकी रचनात्मक क्षमता शिखर पर होगी और आप किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा.

करियर-बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा क्योंकि पंचम भाव के बुध और राहु आपकी बुद्धि को बहुत ही तेज और सक्रिय बनाएंगे. व्यापार में किए गए पुराने निवेश से आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है जो आपकी आर्थिक चिंताएं दूर करेगा. नौकरी में भी आपकी मेहनत और ईमानदारी को सम्मान मिलेगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अत्यंत सुखद रहने वाला है, क्योंकि शुक्र की कृपा से पार्टनर के साथ रोमांस और मधुरता बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों साथ में कुछ यादगार पल बिता पाएंगे. रिश्तों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन पंचम भाव के मंगल के कारण एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है. संतुलित आहार लें और भोजन के बाद थोड़ा टहलने की आदत डालें जिससे आपका पाचन तंत्र पूरी तरह ठीक रहेगा. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लेना उचित होगा.

सावधानी: दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने के चक्कर में अपने जरूरी काम न टालें, समय का प्रबंधन करना सीखें.
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और श्री यंत्र की पूजा करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola