महावीर मंडल शहीद चौक खलारी की पूजा कमेटी गठित
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 12 Mar 2026 8:15 PM
रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर महावीर मंडल शहीद चौक खलारी की बैठक वीरु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई.
खलारी. रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर महावीर मंडल शहीद चौक खलारी की बैठक वीरु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व पूर्व की भांति श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. बैठक में तय किया गया कि दिन में श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ एवं शरबत का वितरण किया जाएगा. वहीं संध्या 3 बजे से जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा तथा संध्या 6 बजे से खिचड़ी महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा.वहीं बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया. जिसमें अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सचिव बजरंगी शर्मा, उपाध्यक्ष सोनू वर्मा, बल संचालक आनंद गुप्ता तथा मेला प्रभारी के रूप में आकाश साव एवं बंटू वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा ओम प्रकाश शर्मा को भी आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गयी. समिति के संरक्षक के रूप में वीरु सिंह, राजा गुप्ता, बिरेंद्र कुमार, दिलीप मेहता, जितेंद्र सिंह, कन्हैया झा एवं मुन्ना शर्मा को शामिल किया गया है. बैठक में मुख्य रूप से पवन चंद्रवंशी, बबलू शर्मा, संतोष वर्मा, विकास शर्मा, ओंकार शर्मा, छोटू गुप्ता, पप्पू गुप्ता एवं अंकित साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










