पुलिस ने तीन बाइक चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद तुरंत कार्रवाई कर बाइक बरामद कर ली है.

विज्ञापन

बुढ़मू.

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद तुरंत कार्रवाई कर बाइक बरामद कर ली है. साथ ही बाइक चोरी के आरोपियों चान्हो थाना क्षेत्र के बिजुपाड़ा निवासी परवेज अंसारी, बुढ़मू थाना क्षेत्र के महुवाखुरा निवासी जब्बार अंसारी और पातकोई निवासी आबिद खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार अनातु निवासी राजेश कुमार की मोटरसाइकिल रविवार को साप्ताहिक बाजार उमेडंडा से चोरी हो गयी थी. राजेश ने मामले में बुढ़मू थाना में आवेदन दिया था. जिसके बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. कार्रवाई करते हुए महुवाखुरा से जब्बार अंसारी को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के दौरान उसने बताया कि पातकोई के आबिद के साथ मिलकर वे बाइक चोरी करते थे और बिजुपाड़ा के परवेज के पास बेचते थे. जानकारी मिलने के बाद पातकोई से पुलिस ने आबिद और परवेज को एक और चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस टीम में थाना प्रभारी रितेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रभाष कुमार रवानी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola