Ranchi News : सड़क दुर्घटना में कमी लाने वाले पुलिस अफसर होंगे पुरस्कृत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 10:12 PM

विज्ञापन

एडीजी ने दिया आदेश, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक

विज्ञापन

रांची. एडीजी अभियान डॉ संजय आनंद राव लाठकर ने सभी जिलों के एसपी से कहा है कि वे पिछले एक वर्ष में ब्लैक स्पॉट पर हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा करेंगे. उन्होंने चिह्नित स्थानों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लांग टर्म और शॉर्ट टर्म प्लान बनाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानेवाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया. एडीजी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के एसपी, रेंज डीआइजी और जोनल आइजी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे. बैठक में एडीजी ने सबसे पहले झारखंड में जिलावार वर्ष 2023, 2024 और जनवरी 2025 में घटित घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की. इस दौरान चिह्नित ब्लैक स्पॉट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. बैठक के बाद सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना के बाद मृत्यु और जख्मी की संख्या में कमी लाने का निर्देश दिया गया. एडीजी ने समीक्षा बैठक के दौरान चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए गश्ती और एंबुलेंस की तैनाती करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बिना सीट बेल्ट, शराब का सेवन कर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग और लेन जंपिंग करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके अलावा 2025 के जनवरी माह में दुर्घटना में आयी तुलनात्मक वृद्धि की समीक्षा करने का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola