Ranchi News : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव संपन्न

Updated:
विज्ञापन

3662 वोटरों ने डाले वोट, देर रात तक होती रही वोटों की गिनती

विज्ञापन

रांची. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रांची शाखा का चुनाव रविवार काे संपन्न हो गया. चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य, अंकेक्षक के आठ पदों के लिए हुआ. चुनाव सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चला. चुनाव कार्य कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन के शहीद डीएसपी यूसी झा हॉल में संपन्न हुआ. इसमें 3662 वोटरों ने पदाधिकारियों का चुनाव किया. चुनाव बैलेट पेपर से हुआ. पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष देव चरण मुंडा शामिल हुए. चुनाव संपन्न कराने में मनोनीत सहायक महामंत्री नंद किशोर शर्मा जबकि चुनाव पदाधिकारी के रूप में हजारीबाग शाखा के अध्यक्ष पिंटू सिंह तथा रामगढ़ शाखा के पदाधिकारी करण यादव ने चुनाव कार्य कराने में अहम भूमिका निभायी. चुनाव के दौरान दिन भर गहमा-गहमी रही. इस दौरान निरीक्षण करने के लिए सिटी एसपी राजकमार मेहता पहुंचे. चुनाव सिटी डीएसपी केवी रमन तथा अमर पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ. चुनाव समाप्त होने के बाद चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी थोड़ी देर के ब्रेक के बाद वोटों की गिनती करने में लग गये. देर रात तक गिनती होती रही. चुनाव कार्य के दौरान रांची शाखा के अध्यक्ष जितेंद्र किंडो, महामंत्री संजय पासवान सहित सभी पदाधिकारी चुनाव पदाधिकारियों का सहयोग कर रहे थे. इधर, सभी चुनाव पदाधिकारी देर रात तक वोटों की गिनती में लगे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola