ePaper

नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

Updated at : 04 Sep 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएवी के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन

डीएवी की ओर से आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिल्ली डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के छात्रों बेहतरीन प्रदर्शन रहा.

विज्ञापन

सिल्ली. डीएवी की ओर से आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिल्ली डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के छात्रों बेहतरीन प्रदर्शन रहा. प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी बिष्टुपुर, रामगढ़ डीएवी, कपिलदेव रांची डीएवी, डालटेनगंज डीएवी में हुआ. डीएवी सिल्ली के विद्यार्थियों ने सभी स्थानों पर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता बालिकाओं में आर्या रानी ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर 14 बालक में रितेश कुमार महतो ने रजत पदक हासिल किया. वहीं बालक में लकी सिंह को रजत पदक मिला. विद्यालय के रितेश कुमार महतो, आरती उरांव, पुरवा कुमारी, अनुष्का कुमारी को स्वर्ण और रजत पदक मिला. वहीं काव्या कुमारी, प्रियांशी कुमारी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय लौटने पर प्राचार्या बी शरण ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. मौके पर एसएन मुखर्जी, शुभम सोनी, ज्योति कुमारी, शुभांगी कुमारी, खुशबू शर्मा तथा नयना कांदू उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola