रिम्स में 24 घंटे तक ट्रॉली पर कराहता रहा हार्ट का मरीज, नहीं मिला बेड

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह के मरीज को सोमवार की दोपहर तीन बजे रिम्स लाया गया था. मंगलवार की शाम चार बजे मरीज को बेड उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में अभी भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया. मरीजों को इलाज के लिए आज भी घंटों इंतजार करना पड़ता है. ताजा मामला कार्डियोलाजी विभाग का है, जहां एक हार्ट के मरीज को 24 घंटे बाद बेड नसीब हुआ. मरीज गिरिडीह जिले का रहने वाला था. तब तक मरीज बरामदे में तड़पता रहा. मरीज का पुत्र पंकज ने बताया कि वह इलाज के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन उचित इलाज नहीं किया गया. उन्होंने खुद से दर्द की दवा दी. दूसरे दिन मंगलवार शाम चार बजे मरीज को बेड मिलने के बाद इलाज शुरू किया गया.

सोमवार को दोपहर तीन बजे कराया था रजिस्ट्रेशन

गिरिडीह जिला अंतर्गत राजधनवार पंकज डोरंडा गांव के रहनेवाले हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता को हृदय रोग संबंधी बीमारी है. सोमवार को उन्होंने रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग की इमरजेंसी में करीब दोपहर तीन बजे रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 24 घंटे बाद उन्हें बेड उपलब्ध कराया गया. रिपोर्ट में बताया गया कि मरीज के नस में ब्लॉकेज है. मरीज के पास आयुष्मान कार्ड भी है, लेकिन इसका तत्काल लाभ नहीं मिल सका. ट्राली पर बाल गोविंद पांडेय पड़े रहे और दर्द से कराहते रहे. उनकी हालत देखकर उनके पुत्र पंकज पांडेय ने कुछ समाजसेवियों की मदद से पैरवी लगायी, जिसके बाद मरीज को डॉ हेमंत नारायण की यूनिट में बेड उपलब्ध कराया गया.

19 जून को रिम्स में हुई थी एंजियोग्राफी

पंकज ने बताया कि इससे पहले 16 जून को डॉ हेमंत नारायण से दिखाने के लिए उनके अशोक नगर स्थित आवासीय क्लिनिक गये थे. वहां मरीज को देखने के बाद कई तरह की जांच निजी लैब में करायी गयी. बाद में 19 जून को रिम्स में एंजियोग्राफी करायी गयी. इसके लिए 4600 रुपये लगे थे. इलाज के बाद वह पिता को लेकर घर चले गये. इस बीच अचानक उन्हें सीने में दिक्कत होने लगी. उसके बाद फिर रिम्स लेकर पहुंचे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola