बच्चों को बेहतर शिक्षा दें अभिभावक : प्रो साहू
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शौंडिक युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को अंचल मैदान में शौंडिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
शौंडिक युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को अंचल मैदान में शौंडिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अमित राज साहू ने की. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू व विशिष्ट अतिथि हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद व पूर्व विधायक अमित मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. श्री साहू ने कहा कि जिस परिवार और समाज में महिलाओं का सम्मान होता है, वहां विकास स्वतः होता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने की अपील की. कहा कि समारोह से समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है. विशिष्ट अतिथि प्रदीप साहू ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है. समाज के सभी लोगों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की. वहीं पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की नयी दिशा तय करता है. मौके पर जिप सदस्य बरकट्ठा कुमकुम देवी, झारखंड प्रदेश शौंडिक सुंडी समाज के मुख्य संरक्षक अशोक प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार साहू, महामंत्री योगेंद्र साहू, शौंडिक युवा मंच के मुख्य संरक्षक नंद गोपाल साहू, अध्यक्ष अमित राज साहू, रोहित साहू, संजय साहू, राजधाम साहू, अजय साहू, उमाशंकर साहू, जलेश्वर साहू, लक्ष्मण साहू, रामचरण साहू, कुलदीप प्रसाद, कामेश्वर साहू, जगमोहन साहू शौंडिक युवा मंच के रांची, रामगढ़ व हजारीबाग जिले सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से समाज के लोग मौजूद थे.शौंडिक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजनB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










