Hazaribagh Crime News : छह हजार रुपये घूस ले रहा पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्ताऱ
भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड के आलौंजा खुर्द हदारी के पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा को 6000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव के रहनेवाला है.
हजारीबाग. भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड के आलौंजा खुर्द हदारी के पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा को 6000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव के रहनेवाला है. उसके खिलाफ एसीबी हजारीबाग प्रमंडलीय थाना में प्राथमिकी(कांड संख्या 2-2025) दर्ज कर उसे जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया है.
टीसीबी का निर्माण के भुगतान के लिए घूस मांग रहा था पंचायत सचिव
इचाक अलौंजा कला निवासी ओमप्रकाश मेहता ने अपनी जमीन पर टीसीबी का निर्माण कार्य कराया. इसका पहली किस्त 25,500 रुपये का भुगतान मास्टर रोल के माध्यम से किया गया. काम पूरा होने के बाद लाभुक बकाया 17 हजार के भुगतान के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा के पास पहुंचा. इस पर पंचायत सचिव ने कहा : तुमने पहली किस्त के भुगतान का भी कमीशन नहीं दिया है. दोंनो किस्त कुल मिला कर छह हजार रुपये कमीशन बनता है. छह हजार रुपये दो तभी मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करेंगे. ओमप्रकाश मेहता घूस नहीं देना चाहते थे. उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग से की. एसीबी एसपी के निर्देश पर मामले की जांच करायी गयी, जिसमें शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद एसपी ने एक ट्रैप टीम का गठन किया. ट्रैप टीम अलौंजा कला हदारी पहुंची और आरोपी पंचायत सचिव को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










